Commercial Advertisment

RSS के प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन मातृ भोजन का आयोजन

बगहा : RSS के प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन मातृ भोजन का आयोजन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

बगहा जिला के तत्वावधान में बगहा नगर के पंडित उमाशंकर तिवारी

महिला महाविद्यालय के सभागार में आठ दिवसीय आवासीय प्राथमिक वर्ग

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

जिसके छठवें दिन रविवार को मातृ भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में बगहा जिला के बगहा नगर, रामनगर, बगहा खण्ड-1, बगहा खण्ड-2

सहित बगहा जिला के सातों खण्ड से 50 की संख्या में शिक्षार्थियों ने भाग लिया.

उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख जितेंद्र कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि यह प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण नगर कार्यवाह प्रवीण की देखरेख में हो रही है. बताते चलें कि इस शिक्षा वर्ग में मुख्य शिक्षक- बसंत, गणशिक्षक संतोष, अमरेश, सुरेश, अमित, अभय, संजय, चंदन तथा वर्ग कार्यवाह- अच्युतानंद दीपक तथा सर्व व्यवस्था प्रमुख-अमरेश यादव अपने 8 दिनों का पूर्णकालिक समय देकर इस वर्ग को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं.

इसके तहत कल देर शाम छठवें दिन मातृ भोज का आयोजन किया गया. जिसमें नगर की माता एवं बहनों के द्वारा खीर, पूरी, सब्जी आदि पकवान बनाकर विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन कराया. आज के कार्यक्रम में प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख दिवाकर राय का माताओं के समक्ष बौद्धिक दिया, जिसमें उन्होंने मातृ भोज के महत्व पर प्रकाश डाला. जिससे समाज में यह संदेश जाता है कि माता अपने बच्चों के प्रति स्नेह दर्शाता है.

परिवार निर्माण में माताओं का बड़ा योगदान

उन्होंने कहा कि एक आदर्श परिवार के निर्माण में आप सभी माताओं का बड़ा योगदान है. हम सभी चाहते हैं कि हमारे पुत्र-पुत्री आदर्शवादी हो. इसके लिए उन्होंने उपस्थित माताओं को छह सूत्र भी बताया. अंत में जिला संघचालक जटा शंकर प्रसाद ने आशीर्वचन दिया, तथा सभी शिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यवाह सुरेश, सह जिला कार्यवाह सतीश, जिला व्यवस्थापक प्रमुख उमेश बैरासिया, जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र कुमार, नगर कार्यवाह प्रवीण, नगर व्यवस्था प्रमुख दिलीप, कमलेश, संतोष सहित कई स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

रिपोर्ट: अनिल कुमार

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...