Advertisment

नर्सिंग के विद्यार्थियों ने की रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी

रांची: नर्सिंग के विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना भी दिया गया। दरअसल नर्सिंग के विद्यार्थियों को पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में लगाया गया था और उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन भी दिया गया था कि उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा।

अब विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि नर्सिंग के इन विद्यार्थियों का भी एग्जाम लिया जाएगा और इसी को लेकर आंदोलन शुरू हुआ है। हालांकि आंदोलनरत विद्यार्थियों की कुलपति कामिनी कुमार के साथ बातचीत हुई है कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि एग्जामिनेशन बोर्ड की बैठक में इस मामले को लेकर निर्णय लिया जाएगा और विद्यार्थी हित में विश्वविद्यालय की ओर से फैसला लिया जाएगा।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...