मुख्यमंत्री ने राजवंशी नगर स्थित LNJP सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल (LNJP) के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस 400 बेड के हड्डी रोग के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें।

मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो – CM नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो। इसी के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल राजवंशी नगर पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है और इस अति विशिष्ट अस्पताल का नया भवन बनाया जा रहा है। यहां हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर व्यवस्था की गई है।

CM LNJP 1 22Scope News

CM LNJP 2 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश ने LNJP का भी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके अभिभावकों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिया कि मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो।

CM LNJP 3 22Scope News

CM LNJP 4 22Scope News

इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई

मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी, जहां पर हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की अच्छी व्यवस्था रहे। इसके आलोक में इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपए की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। इस छह मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है जो मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसमें 250 वाहनों के पार्किंग, छह लिफ्ट, छह ऑपरेशन थियेटर, 42 आईसीयू बेड और 15 प्राइवेट वार्ड इत्यादि की व्यवस्था है।

CM LNJP 5 22Scope News

CM LNJP 6 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अति विशिष्ट अस्पताल में समुचित इलाज के लिए 66 चिकित्सकों सहित कुल 140 पदों का सृजन किया गया है। इस अति विशिष्ट अस्पताल के शुरू हो जाने से हड्डी रोग के मरीजों को काफी फायदा होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी देखें :

CM LNJP 7 22Scope News

यह भी पढ़े : स्व० नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...