कल मुख्यमंत्री पर हमला और आज जदयू नेता की हत्या कहां है बिहार की कानून व्यवस्था- तेजस्वी

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर हुआ हमलावर  

Patna मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजधानी पटना में

जदयू नेता की हत्या को राज्य में गिरते कानून व्यवस्था से

जोड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला किसी भी

परिस्थिति में सही नहीं है, यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में घोर लापरवाही का मामला है,

और वह भी तब जब राज्य का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है.

लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि जब खुद

मुख्यमंत्री की सुरक्षा ही सवालों के घेरे में तब आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी,

इसका अन्दाजा लगाया जा सकता है.  आम लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है.

पुलिस महानिदेशक से स्पष्टीकरण की मांग 

राज्य की इस गिरती कानून व्यवस्था पर राज्य के पुलिस महानिदेशक को आकर खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा  कि यह सभी को मालूम है कि किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने जा रही है, क्योंकि गृह विभाग तो खुद मुख्यमंत्री के पास ही है.  इस हालत में इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा. लेकिन इसका परिणाम तो बिहार के आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा.

रिपोर्ट- प्रणय राज  

तेजस्वी के करीबी और राजद नेता की गोली मारकर ह’त्या

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...