तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर हुआ हमलावर
Patna मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजधानी पटना में
जदयू नेता की हत्या को राज्य में गिरते कानून व्यवस्था से
जोड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला किसी भी
परिस्थिति में सही नहीं है, यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में घोर लापरवाही का मामला है,
और वह भी तब जब राज्य का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है.
लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि जब खुद
मुख्यमंत्री की सुरक्षा ही सवालों के घेरे में तब आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी,
इसका अन्दाजा लगाया जा सकता है. आम लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है.
पुलिस महानिदेशक से स्पष्टीकरण की मांग
राज्य की इस गिरती कानून व्यवस्था पर राज्य के पुलिस महानिदेशक को आकर खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने जा रही है, क्योंकि गृह विभाग तो खुद मुख्यमंत्री के पास ही है. इस हालत में इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा. लेकिन इसका परिणाम तो बिहार के आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा.
रिपोर्ट- प्रणय राज
तेजस्वी के करीबी और राजद नेता की गोली मारकर ह’त्या
तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति


















