Bagodar News: तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bagodar News: बिरनी प्रखंड क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के ग्राम मंडरखा में एक तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई एवं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है. दोनों बच्चों की उम्र लगभग 5 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है. प्राप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों ने बताया कि राजू राणा एवं जितेंद्र राणा का पुत्र खेलते खेलते घर के नजदीक हीं एक तालाब के पास चला गया. अचानक लोगों ने तालाब के पास कुछ हलचल देख तालाब के पास पहुंचा तो देखा कि एक बच्चा पानी में डूब रहा है. आनन-फानन में लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गया.

तब तक किसी भी व्यक्ति को मलुम नहीं था कि दूसरा बच्चा भी इसी तालाब में हीं डूबा हुआ है. इस दौरान जब दूसरे बच्चे की मां ने अपने बच्चे को आस पास नहीं देखी तो उसे ढूंढना शुरू कर दिया. इस बीच किसी ने बताया कि दोनों बच्चे एक हीं साथ खेल रहे थे. तब कुछ देर के बाद लोग वापस उसी तालाब के पास दूसरे बच्चे को खोजते हुए गए तब तक दूसरे बच्चे के शव तालाब में तैरते देख लोगों के होश उड़ गए.

स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इस बच्चे को भी निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले गया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान राजू राणा के पुत्र के रूप में हुई है. जबकि जितेंद्र राणा के पुत्र की हालत गंभीर है. बगोदर से राज रवानी की रिपोर्ट…

Patna News: अब छुट्टी के दिनों में भी होगा रजिस्ट्री का काम, बिहार सरकार ने नए साल में लिया बड़ा फैसला

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...