JSSC-CGL पेपर लीक की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JSSC-CGL मामले को लेकर बड़ी खबर निकल के सामने आई है. छात्रों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है. जानकारी के लिए बता दें, ये याचिका उन अभ्यर्थियों के द्वारा दायर की गई थी. जिन्होंने परीक्षा में कथित तौर कथित पेपर लीक का आरोप लगाया था. जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब इस मामले में हाईकोर्ट में पहले से ही सुनवाई की जा रही है.

साथ ही उसने साफ तौर पर यह फैसला सुना दिया है कि सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी. साथ ही साथ पेपर लीक मामले की जांच जारी रहेगी. तो ऐसे में फिर इस मामले में अलग से सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं बनता.

JSSC-CGL में सफल अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने रखा पक्ष

सुप्रीम कोर्ट में इस सुनवाई के दौरान सफल अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अपना पक्ष रखा. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान कर दिया है.

Bihar STET Result Date: BSEB आज जारी करेगा रिजल्ट, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

1932 अभ्यर्थी हुए थे सफल

आयोग द्वारा जारी की गई रिजल्ट में कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल हुए थे. जानकारी के लिए बता दें, झारखंड हाई कोर्ट के आदेश की कंडिका 153 (4) के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है. वहीं इस रिपोर्ट के आधार पर अन्य सफल अभ्यर्थियों की अनुचित कार्यों में संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जारी रिजल्ट में सफल हुए  कुल 1,932 अभ्यर्थी में से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, प्लानिंग असिस्टेंट के चार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170, कनीय सचिवालय सहायक के 293, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 249 तथा अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 178 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं.

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...

Pitru Paksha 2026: शनिवार को पितृ पक्ष का समापन, महालया पर...

पितृ पक्ष का समापन शनिवार को होगा। अमावस्या पर तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। महालया के बाद रविवार से शारदीय नवरात्र...

Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था...

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम...