Garhwa News: रंका में स्वास्थ्य मेला को लेकर तैयारियां पूरी, 7 से 10 जनवरी तक इन प्रखंडों में लगाई जाएगी सिवीर

Garhwa News: गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस संबंध में रंका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर. आजाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा.

Garhwa News: डॉ. अंसारी ने दी ये जानकारी

डॉक्टर. अंसारी ने बताया कि 7 जनवरी को रामकंडा में स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा. इसके बाद 8 जनवरी को चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा. वहीं 10 जनवरी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विशेष स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा. जिसमें मरीजों के लिए मोतियाबिंद (आंख) का ऑपरेशन भी किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन, दवाइयां और स्टाफ की व्यवस्था पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल सके.

Ranchi Weather Report: झारखंड में ठंड का प्रकोप, सभी स्कूलें 8 जनवरी तक बंद

Garhwa News: मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर बीपीएम नारायण कुमार भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाएं और समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव करें.

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...