रविंद्र भवन में “मातृशक्ति आभार–समृद्ध बिहार” नामक भव्य कार्यक्रम आयोजित,उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज नेता हुये शामिल

रविंद्र भवन में “मातृशक्ति आभार–समृद्ध बिहार” नामक भव्य कार्यक्रम आयोजित, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज नेता हुये शामिल

पटना : पटना जिला स्थित रविंन्द्र भवन में आज ‘मातृशक्ति आभार समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और खेल मंत्री सुश्री क्षेयसी सिंह भी उपस्थित थी। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की सक्रियता और निर्णायक भूमिका के लिए मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त करना।

WhatsApp Image 2026 01 06 at 17.52.21 22Scope News

WhatsApp Image 2026 01 06 at 17.52.22 1 22Scope News

साझेदार बनकर देश और राज्य को नई दिशा दे रही है महिलायें 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा समय के साथ महिलाओं की सामाजिक स्वतंत्रता बढ़ी है और जातिगत भेदभाव में भी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएँ साझेदार बनकर देश और राज्य को नई दिशा दे रही है। विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लगभग 4 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत करीब 18,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है।

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना 

गौरतलब हो कि इस योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को 5000 रूपये, दूसरे कन्या शिशु के लिये एक किश्त में 6 हजार रूपये, गर्भावस्था पंजीकरण कराने एवं कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच कराने के बाद 3000 रूपये और नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण एवं पहले चरण का टीकाकरण कराने के बाद 2000 रूपया देने का प्रावधान है। योजना का फायदा उठाने के लिये घर बैठे https://pmmvy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढे : Breaking News : BSSC Chairman Alok Raj ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

 

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...