Dhanbad News: निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना, आयोग के सामने रखी ये मांगें

Dhanbad News: राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलम्ब के खिलाफ भाजपा अब सड़कों पर उतर आयी है. चुनाव की तिथि की अविलंब घोषणा करने दलीय आधार पर चुनाव कराने बैलेट पेपर की जगह चुनाव में EVM का प्रयोग किये जाने की मांग को लेकर धनबाद के भाजपाइयों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना में विशेष रूप से पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद झरिया और बाघमारा विधायक भी उपस्थित हुए.

Dhanbad News: भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार को घेरा

इस धरना कार्यक्रम में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को घेरा. पूर्व सांसद पीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि हेमंत सरकार लोकतान्त्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है. निकाय चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करना सरकार की मंशा पर भी संदेह पैदा करता है. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव भी निश्चित रूप से दलीय आधार पर ही कराया जाना चाहिए.

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से नगर निगम का चुनाव लंबित है. इस वजह से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मायूस हैं चुनाव नहीं होने से विकास के कार्य भी ठप हैं. इस धरना के माध्यम से एक स्वर से बात निकली कि सरकार भाजपा के बातों को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र होगा.

Breaking News: कोयल नदी रेलवे पुल में दरार, ट्रेन परिचालन रद्द

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...