Advertisment

Jharkhand Weather Update: आज भी चलेगी शीतलहरी, Cold Wave Alert के बीच कल से राहत की उम्मीद

झारखंड के 11 जिलों में आज भी शीतलहरी और घना कोहरा। मौसम विभाग के अनुसार कल से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना।


Jharkhand Weather Update रांची: पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से झारखंड के कई जिले लगातार शीतलहरी की चपेट में बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी राज्य के 11 जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना है। हालांकि गुरुवार से मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत हैं और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Jharkhand Weather Update: 11 जिलों में आज भी शीतलहरी और घना कोहरा

मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहरी की संभावना जताई है, उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। पलामू सहित कई जिलों में दिनभर कुहासा बने रहने की आशंका है।


Key Highlights

आज 11 जिलों में शीतलहरी और घना कोहरा

गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना

सुबह और रात में कनकनी से जनजीवन प्रभावित

मंगलवार को गुमला में सबसे कम 2.2 डिग्री तापमान दर्ज

घने कोहरे से हवाई सेवा और आवागमन प्रभावित


Jharkhand Weather Update: न्यूनतम तापमान में गुरुवार से बढ़ोतरी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ से 11 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है, जिससे लोगों को शीतलहरी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि आठ जनवरी को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में फिर शीतलहरी चलने की संभावना बनी हुई है।

Jharkhand Weather Update: कोहरा और कनकनी से जनजीवन प्रभावित

घने कोहरे और कनकनी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके में 2.5, खूंटी में 3.7, मेदिनीनगर में 4.6 और रांची में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के कारण मेदिनीनगर में दृश्यता 300 मीटर, रांची में 600 मीटर और देवघर में 700 मीटर तक सिमट गई। खराब दृश्यता के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। राज्य सरकार ने पहले ही आठ जनवरी 2026 तक सभी श्रेणी के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...