पत्नी के दूसरे विवाह से नाराज पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को डुबोकर मार डाला,आरोपी गिरफ्तार

पत्नी के दूसरे विवाह से नाराज पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को डुबोकर मार डाला,आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के फजला गांव में सोमवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। पत्नी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से शादी रचाने से आक्रोशित सनकी पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

डेढ़ वर्षीय पुत्र को पानी भरे गड्ढे में डुबाया

आरोपी चंदन सहनी हिमाचल प्रदेश से गांव लौटा था। उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे राघव कुमार को गोद में लिया और गांव के बगल स्थित खेत में जेसीबी से खुदे पानी से भरे गड्ढे के पास ले गया। वहां उसने मासूम बच्चे को मुंह के बल पानी में तब तक डुबोए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर लौट आया।

जब परिजनों ने बच्चे के बारे में पूछा तो आरोपी ने पहले बच्चे को घर में सुला देने की बात कही लेकिन घर में खोजबीन के दौरान जब बच्चा नहीं मिला तो परिवार और ग्रामीणों ने उस पर दबाव बनाया। काफी देर तक टालमटोल के बाद लोगों को शक हुआ और उसे उसी दिशा में ले जाया गया, जहां वह बच्चे को लेकर गया था। खोजबीन के दौरान गड्ढे के पास बच्चे के कुछ सामान मिले। इसके बाद गड्ढे में तलाश की गई, जहां से मासूम का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक बच्चे के दादा-दादी बदहवास

घटना के बाद मृतक के दादा रामसोगारथ सहनी और दादी सरस्वती देवी बदहवाश हैं। उनका कहना है, “वह हमें मार देता, लेकिन इस मासूम ने उसका क्या बिगाड़ा था। इतनी मेहनत से दोनों बच्चों को पाल रहे थे, क्या इसी दिन के लिए?”

मौके पर पहुँची पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

स्थानीय लोगों ने आरोपी पिता को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भालपट्टी थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार तथा दारोगा ज्योति कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

पत्नी के छोड़ने से आरोपी मानसिक रूप से था अशांत

भालपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वहीं उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। इस घटना के बाद से आरोपी मानसिक तनाव और गुस्से की स्थिति में था। इसी फ्रस्ट्रेशन में आकर उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे :  पटना सिटी में 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद,चार गिरफ्तार,जाँच में जुटी पुलिस

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

 

फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना...

अवैध बालू खनन पर ED का शिकंजा, बांका समेत 3 राज्यों...

बांका : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपए के कथित अवैध बालू खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...

Sakchi Market Assault: साकची बाजार में आखिर किसने मचाया आतंक? फल...

Sakchi Market Assault: जमशेदपुर के साकची बाजार में फलों की दुकान के कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी...