Hazaribagh News: उरीमारी फायरिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को दसई मांझी के घर के पास हुई फायरिंग की घटना का हजारीबाग पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

Hazaribagh News: पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने ये कहा

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 दिसंबर की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी. जिसकी जिम्मेदारी बाद में राहुल दुबे गैंग ने ली थी. घटना के बाद उरीमारी ओपी में मामला दर्ज कर एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. लगातार छापेमारी के क्रम में 7 जनवरी 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर उरीमारी ओपी क्षेत्र के बघरैया फुटबॉल मैदान के पास पुलिस ने कार्रवाई की, जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

Jharkhand State Bar Council Election: 12 मार्च को होगा मतदान, अधिवक्ताओं के कल्याण और सुरक्षा पर टिकी नजरें

Hazaribagh News: पुलिस ने ये किया बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने 5 देसी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए. गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव राजा उर्फ शिवा, प्रीत कुमार उर्फ पवन कुमार, पीयूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, विक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजू कुमार, विशाल कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास रहा है और ये झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Jharkhand Train Cancelled: झारखंड से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, कई...

झारखंड में रेलवे विकास कार्य के कारण अलग-अलग तारीखों में 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रांची होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी...

Ormanjhi News: वाइन शॉप में घुसी गर्भवती बंदरिया, Magic Moments की...

 ओरमांझी के चकला स्थित वाइन शॉप में गर्भवती बंदरिया घुस गयी और Magic Moments की क्वार्टर बोतल पी ली। स्टाफ को काटने के बाद...

Ranchi Railway Station: एस्केलेटर के पास से 4 साल का बच्चा...

रांची रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर के पास से चार वर्षीय विवान कुमार लापता हो गया। CCTV में हाफ पैंट और टी-शर्ट पहना युवक बच्चे...