बापू टावर में ‘गांधी और विज्ञान’ विषय पर हुआ व्याख्यान का आयोजन, सत्याग्रह इंटर्नशिप के विजेता छात्र-छात्रायें हुए पुरस्कृत

बापू टावर में ‘गांधी और विज्ञान’ विषय पर हुआ व्याख्यान का आयोजन, सत्याग्रह इंटर्नशिप के विजेता छात्र-छात्रायें हुए पुरस्कृत

पटना : गर्दनीबाग में स्थित बापू टावर संग्रहालय में भारतीय प्रवासी दिवस के अवसर पर बापू संवाद श्रृंखला के तहत ‘बापू संवाद-5’ का आयोजन किया गया। ‘गांधी और विज्ञान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।

आज के समय में गांधी बहुत प्रसांगिक – मुख्य सचिव कुमार रवि  

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं लेखक यादवेंद्र पाण्डेय मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने आज के विषय पर अपने विचार साझा किए। बापू टावर के निदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। उन्होंने कहा बापू टावर के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आज के समय में गांधी जी की प्रासंगिकता और बढ़ती जा रही है। सचिव ने मगध महिला कॉलेज, एएन कॉलेज एवं बीडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी संबोधित किया।

विज्ञान एवं तकनीकी पर पूर्ण निर्भरता के विरोधी थे गांधी – यादवेंद्र पाण्डेय, लेखक

यादवेंद्र पाण्डेय ने अपने व्याख्यान में गांधी और विज्ञान के बीच को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विज्ञान से गहरे संबंध थे और वे वैज्ञानिकों से पत्राचार भी करते थे। लोग गांधी को आधुनिकता के विरोधी एवं अवैज्ञानिक मानते हैं, जो गलत है। महात्मा गांधी विज्ञान एवं तकनीकी के पूरी तरह निर्भर रहने के विरोधी थे। गांधी के विज्ञान दर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल थे और वे विज्ञान के उचित उपयोग पर जोर देते थे।

बापू टावर में सत्याग्रह इंटर्नशिप करने वाले छात्र -छात्रायें सम्मानित

मुख्य वक्ता ने कहा कि गांधी जी ने खान-पान का भी वैज्ञानिक दृष्टि से व्याख्या की है। उन्होंने वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु, आचार्य प्रफुल चन्द्र राय एवं अल्बर्ट आइंस्टीन के बीच गांधी जी के विचारों के आदान प्रदान पर भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सचिव श्री कुमार रवि ने बापू टावर में सत्याग्रह इंटर्नशिप पूरा करने मगध महिला कॉलेज एवं ए.एन. कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच सत्याग्रह इंटर्नशिप का प्रमाण-पत्र वितरण किया। साथ ही, उन्होंने गांधी ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बापू टावर में आयोजित कार्यक्रम में बी.डी. कॉलेज, पटना के नये इंटर्न का स्वागत किया गया। बी.डी. कॉलेज के 66 स्टूडेंट्स अगले 15 दिनों तक बापू टावर में इंटर्नशिप करेंगे। इस अवसर पर बापू टावर के पदाधिकारी, कर्मचारी, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये भी पढे :  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ संपन्न: बिहार में AI इकोसिस्टम और आधुनिक गवर्नेंस पर जोर

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...