DM-SP ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी (DM) रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रंजन ने रविवार की देर रात सीतामढ़ी शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का विशेष रूप से जायजा लिया

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, अलाव की समुचित व्यवस्था, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर स्टेशन अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sitamarhi DM 1 22Scope News

Sitamarhi DM 2 22Scope News

साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया – DM रिची पांडेय

साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग लालकृष्ण राय, उप नगर आयुक्त कुलदीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

 

Sitamarhi DM 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : सीतामढ़ी पुलिस ने 107 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...

Railway Corruption Case: रांची में रिश्वत के आठ साल पुराने मामले...

रांची में भ्रष्टाचार के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व-मध्य रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा...