19 जनवरी को नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए करेंगे नामांकन, PM मोदी होंगे प्रस्तावक

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन 19 जनवरी को नामांकन करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रस्तावक बनेंगे। साथ ही 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इनमें मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। नितिन नवीन अभी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खरमास समाप्त होने के बाद नबीन बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले दिग्गजों में से एक थे।

नितिन नवीन 20 बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नवीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के बाद से ही पार्टी के बड़े नेताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। ऐसे में 20 जनवरी को होने वाला बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव महज एक औपचारिकता माना जा रहा है। इसी के साथ बीजेपी में कई बड़े बदलाव की भी तैयारी है। नितिन नवीन पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरे समर्थन से, 46 वर्षीय नितिन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

15 दिसंबर को चुने गए BJP वर्किंग प्रेसिडेंट

नितिन नवीन को जिम्मेदारी मिलते ही माना जा रहा कि पार्टी में युवा जोश और अनुभवी नेताओं का एक अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा और अगले दिन चुनाव संपन्न होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले दिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। उन्हें 15 दिसंबर को बीजेपी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था, लेकिन ‘खरमास’ के कारण उनके औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई।

यह भी देखें :

खरमास के बाद होगा बड़ा बदलाव

ऐसा माना जाता है कि खरमास के दौरान हिंदू धर्म में कोई भी नया काम शुरू करना या किसी शुभ कार्य का आरंभ करना शुभ नहीं माना जाता है। वर्किंग प्रेसिडेंट बनने के बाद से ही नवीन बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रहे हैं। नितिन नबीन को एक बेहतरीन संगठनात्मक नेता के तौर पर जाना जाता है। वह वर्तमान में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन को मिला दिल्ली में नया आशियाना, मकर संक्रांति के पहले हो सकते हैं शिफ्ट

अंशु जा की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...