मधेपुरा में BCM पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल, सिविल सर्जन ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मधेपुरा में BCM पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल, सिविल सर्जन ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक यानी BCM पर आशा कार्यकर्ता से पे आईडी बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।

आशा कार्यकर्ता ने प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

मामला मधेपुरा जिले के मुरहो प्रखंड का है, जहां मुरहो पीएचसी अंतर्गत बुधमा पंचायत की आशा कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी ने प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित आशा कार्यकर्ता का कहना है कि 10 जनवरी को BCM ने उन्हें मीटिंग के बहाने अस्थायी कार्यालय में बुलाया और वहां पे आईडी बनाने के नाम पर 500 रुपये की मांग की।

रिश्वत देने से इनकार करने पर BCM ने दी धमकी

आशा कार्यकर्ता ने जब रिश्वत देने से इनकार किया तो BCM ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर उनके रिपोर्ट को गलत बताकर हर महीने भुगतान काट लिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्हें और उनके पति को परेशान करने की भी धमकी दी गई।

आडियो हुआ वायरल, सीएस ने कही कार्रवाई की बात

इस पूरी बातचीत को आशा कार्यकर्ता ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या आशा कार्यकर्ताओं के शोषण पर इस बार सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

ये भी पढे :  जमुई सांसद के मकर संक्रांति भोज में हंगामा, दही-चूड़ा को लेकर भिड़े जमुई व तारापुर के लोजपा (रा) कार्यकर्ता

रमण कुमार की रिपोर्ट

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...