Advertisement
Advertisement

मधेपुरा में मकर संक्रांति पर गौसेवा का अनुपम उदाहरण, श्री मधेपुरा गोशाला में हुआ पावन तुलादान एवं महाप्रसाद का आयोजन

मधेपुरा में मकर संक्रांति पर गोसेवा का अनुपम उदाहरण, श्री मधेपुरा गोशाला में हुआ पावन तुलादान एवं महाप्रसाद का आयोजन

मधेपुरा: पावन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज श्री मधेपुरा गोशाला परिसर में आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर गौसेवा को समर्पित तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने तराजू पर बैठकर अपने वजन के बराबर गौमाता को चारादान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं गौसेवा का लिया प्रण

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने गौमाता की सेवा कर सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। गौशाला प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

तुलादान गौ संरक्षण और समाज सेवा की भावना को देता है बढ़ावा

गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि तुलादान जैसी परंपराएं न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि गोसंरक्षण और समाज में सेवा भावना को भी बढ़ावा देती हैं। इस आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति को जीवंत रखने और आने वाली पीढ़ियों तक इसके मूल्यों को पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसने मकर संक्रांति के पर्व को और भी पुण्य व यादगार बना दिया।

ये भी पढे :  अब गांव-जिले में मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज, स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...