Advertisement
Advertisement

शराब व्यवसायी के कई ठिकानों पर बिहार पुलिस की छापेमारी

बोकारो : शराब व्यवसायी के कई ठिकानों पर बिहार पुलिस की छापेमारी– आईजी प्रोविजन बिहार के द्वारा गठित टीम आज बोकारो पहुंचीं. बिहार में गिरफ्तार बोकारो के शराब कारोबारी अनिल सिंह के घर, दफ्तर और फैक्ट्री समेत अन्य उनके ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया. बता दें कि जमुई न्यायालय से सर्च ऑपरेशन जारी किया गया था.

गठित 15 सदस्यीय टीम में बोकारो, उत्पाद विभाग पटना और जमुई की टीम भी शामिल रही. बिहार से आयी टीम के मुताबिक अनिल सिंह के अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाया जा रहा हैं. टीम के मुताबिक शराब कारोबारी अनिल सिंह के खिलाफ जमुई जिले में 12 अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं.

आईजी प्रोविजन ने 12 मामलों में जांच का आदेश दिया है. उसी के लिए गठित टीम आज जांच करने बोकारो पहुंची जहां कोऑपरेटिव कालोनी स्थित उनके आवास, बालीडीह बियाडा क्षेत्र के ओम बाटलिंग प्लांट में भी सर्च अभियान चलाया. हालांकि टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली है.

टीम में जमुई सदर एसडीपीओ राकेश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल रहे. पूरे टीम का नेतृत्व एसडीपीओ जमुई कर रहे थे. सभी अधिकारी मीडिया से बचते रहे. तथा एक दूसरे को जिम्मेदार बताते रहे.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Commercial Advertisment

Bagodar School Computer Theft: स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी करने...

Bagodar School Computer Theft, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने...

Irfan Ansari Statement Controversy: जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी पर भाजपा...

Irfan Ansari Statement Controversy, जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हालिया बयानों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है।...

Jharkhand Liquor Policy: झारखंड में शराब कारोबारियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ?...

 झारखंड में शराब राजस्व लक्ष्य बढ़ाने की तैयारी से व्यवसायी परेशान हैं। भारी स्टॉक, MGR और बिक्री के दबाव के बीच मार्च 2027 में...