PM ने कहा- मैं एक कार्यकर्ता हूं, मेरे बॉस हैं नितिन नवीन

दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। नितिन नवीन को मंच पर निर्वाचन पत्र सौंपा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने बारी-बारी से माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने मंच से किया ऐलान, ‘नितिन नवीन मेरे बॉस हैं’

नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नवीन मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं।

Nitin PM 22Scope News

राजनाथ सिंह के नेतृत्व में BJP ने पहली बार हासिल किया बहुमत – PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सफर में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित भाई के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मैं भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

Nitin Navin PM Modi 1 22Scope News

संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है – PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

Nitin Navin PM Modi 3 1 22Scope News

हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है – PM मोदी

बीते एक डेढ़ वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल की 100वीं जन्म जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष, ऐसे महापर्व हम मनाते रहे हैं। ये वे प्रेरणाएं हैं, जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। लोगों को लगता होगा, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल ये लगातार Head of the Government रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है। जब बात पार्टी के विषयों पर आती है, तब माननीय नितिन नवीन मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे (नितिन नवीन) मेरे बॉस हैं।

Nitin Navin PM Modi 4 22Scope News

PM मोदी ने कहा- अब नितिन नवीन हम सभी के अध्यक्ष हैं

मोदी ने कहा कि अब नितिन नवीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है। यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते 21वीं सदी के पहले 25 वर्ष तो पूरे भी हो चुके हैं, आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और होना तय है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नवीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

Nitin Navin PM Modi 2 22Scope News

आजकल के युवाओं की भाषा में नितिन खुद भी एक प्रकार से ‘मिलेनियल’ हैं – PM

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजकल के युवाओं की भाषा में नितिन खुद भी एक प्रकार से ‘मिलेनियल’ हैं, वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं। भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने संभाला पदभार, सौंपा गया निर्वाचन पत्र, PM मोदी ने माला पहनाकर किया अभिनंदन…

Dr Amit Ranjan ने प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव...

गोपालगंज में स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्रवृत्ति, अन्न-वस्त्र वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच मेधावी छात्रों को ₹25...

National Electrical Safety Week 2026: बिहार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह की...

बिहार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसओपी और...

Jharkhand Excise Constable Recruitment: 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई...

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के तहत चयनित 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अंतिम...