महाबोधि महाविहार परिसर में 37वें न्यिंगमा मोनलम चेनमो का शुभारंभ

महाबोधि महाविहार परिसर में 37वें न्यिंगमा मोनलम चेनमो का शुभारंभ

बोधगया : विश्व शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश के साथ दस दिवसीय 37वें न्यिंगमा मोनलम चेनमो का शुभारंभ पावन महाबोधि महाविहार परिसर में हुआ। इस अवसर पर देश–विदेश से आए हजारों श्रद्धालु, लामा, रिनपोछे, उच्च कोटि के बौद्ध गुरु, भिक्षु और भिक्षुणियां बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बीटीएमसी ने अतिथियों का पारंपरिक खादा भेंट कर उनका स्वागत किया

इस वार्षिक आध्यात्मिक आयोजन को बौद्ध जगत की सबसे बड़ी शांति प्रार्थना सभाओं में से एक माना जाता है, जिसमें हर वर्ष करीब दस हजार संन्यासी और श्रद्धालु भाग लेते हैं। मंदिर परिसर के चारों दिशाओं में पवित्र मंत्रोच्चार गूंजता रहा, जहां भिक्षु-भिक्षुणियों ने विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थनाएं कीं। विभिन्न दिशाओं में वरिष्ठ रिनपोछे और तुल्कुओं के नेतृत्व में विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। रिनपोछेगण के आगमन पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पारंपरिक खादा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान बुद्ध के समक्ष पवित्र कलश अर्पित कर आयोजन का औपचारिक आरंभ किया गया।

दस दिनों के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु, लामा, रिनपोछे और बौद्ध गुरू

महाबोधि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे प्रार्थना ध्वजों, तोरमा और भगवान बुद्ध व गुरु पद्मसंभव की भव्य चित्रावलियों से सजाया गया है। यह दस दिवसीय आयोजन प्रतिदिन प्रार्थना, प्रवचन और ध्यान सत्रों के साथ जारी रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

ये भी पढ़े : मंच पर पहुंचे PM मोदी,थोड़ी देर में नितिन नवीन संभालेंगे BJP अध्यक्ष का पदभार

आशीष कुमार की  रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img