वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं होगा वेटिंग,वीआईपी और इमरजेंसी कोटा, पीएम ने की वीआईपी कल्चर खत्म करने की शुरूआत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं होगा वेटिंग,वीआईपी और इमरजेंसी कोटा, पीएम ने की वीआईपी कल्चर खत्म करने की शुरूआत

22 Scope News Desk :   पीएम मोदी द्वारा हावड़ा गुवाहाटी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं होगा वीआईपी और इमरजेंसी कोटा । इस ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले की यात्रा कर सकते हैं। मोदी ने इस बहाने ट्रेनों में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की शुरूआत की है। इस ट्रेन की खासियत है कि इसमें स्थानीय भोजन भी दिया जायेगा।

हावड़ा से गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नही होगा कोटा 

पीएम मोदी ने हाल ही शुरू हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वीआईपी कल्चर खत्म करने का प्रयास किया है। इस ट्रेन की खासियत है कि इस ट्रेन में नहीं होगा वीआईपी और इमरजेंसी कोटा। इस ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले की यात्रा कर सकते हैं साथ ही इसमें यात्रियों को स्थानीय लजीज व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा।

पास वाले रेलअधिकारी भी नही करेंगे यात्रा

रेल अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में रेलवे पासधारी अधिकारी भी यात्रा नही कर सकते हैं। इस ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट ही दी जायेगी वेटिंग टिकट का झंझट ही खत्म कर दिया गया है। गौरतलब हो कि ट्रेनों के रिजर्वेशन में मंत्रियों, सांसदों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों आदि के लिए एक कोटा आरक्षित रहता है। जिसके तहत उनकी सिफारिश पर प्रतीक्षा सूची की टिकटें चार्ट तैयार होने से कुछ समय पहले एचओ कोटा (हाई ऑफिशियल या हेड ऑफिस कोटा) के तहत कंफर्म हो जाती हैं।

सफर के साथ मिलेगा स्थानीय लजीज व्यंजनों का आनंद

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी के कुल 11 कोच, सेकंड एसी के चार कोच और फर्स्ट एसी का एक कोच होगा। इसमें कुल 823 बर्थ रहेंगी। इनमें थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 सीटें होगी। इस ट्रेन में यात्रियों को सफर के साथ मिलेगा स्थानीय लजीज व्यंजनों का मजा।

ये भी पढे :  बरौली में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, 182 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं की भारी भागीदारी

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...