Advertisment

Liquor Scam: शराब घोटाला में बड़ा एक्शन, फरार नवीन केडिया केस में इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित 

झारखंड शराब घोटाला में आरोपी नवीन केडिया फरार, एसीबी ने इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू।


Liquor Scam रांची: रांची के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया के फरार होने के मामले में एसीबी ने इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की चीफ सह एडीजी प्रिया दूबे के निर्देश पर की गई। निलंबन के साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

निलंबित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में एसीबी में पदस्थापित इंस्पेक्टर विजय केरकेट्टा, सब इंस्पेक्टर शशिकांत, सब इंस्पेक्टर राहुल, एएसआइ राजू रंजन के अलावा चार आरक्षी शामिल हैं। राहुल और राजू रंजन सहित चार अन्य आरक्षी रांची और अन्य जिला बल से संबंधित हैं।


Key Highlights

शराब घोटाला मामले में आरोपी नवीन केडिया दोबारा फरार

इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

गोवा कोर्ट की शर्तों का नहीं हुआ पालन

ट्रांजिट बेल के दौरान निगरानी में भारी लापरवाही

सभी निलंबित कर्मियों पर विभागीय जांच शुरू


Liquor Scam: गोवा से गिरफ्तारी के बाद कैसे हुआ फरार

शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने सात जनवरी को गोवा में छापेमारी कर नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तों के साथ चार दिनों की ट्रांजिट बेल मंजूर की थी। ट्रांजिट बेल मिलने के बाद नवीन केडिया गोवा से अपने छत्तीसगढ़ स्थित घर लौट गए।

Liquor Scam:निगरानी में चूक, नहीं निभाई गई कोर्ट की शर्तें

गोवा कोर्ट के आदेश के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों को चार दिनों तक नवीन केडिया के घर के बाहर रहकर निगरानी करनी थी। इसी दौरान वह घर से निकलकर फरार हो गए और वापस नहीं लौटे। कोर्ट की शर्त के अनुसार उन्हें 12 जनवरी तक एसीबी के समक्ष सरेंडर करना था, लेकिन उन्होंने न तो सरेंडर किया और न ही शर्तों का पालन किया। इस चूक के बाद एसीबी की नजर में वह दोबारा फरार आरोपी बन गए।

Liquor Scam:जांच और कार्रवाई की तैयारी

एसीबी ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में आरोप साबित होने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार नवीन केडिया की तलाश के लिए भी एसीबी की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और कानूनी प्रक्रिया तेज की जा रही है।


BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...