अवैध कोयला खनन पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा – राज्य सरकार भी है बराबर की जिम्मेदार 

अवैध कोयला खनन पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा – राज्य सरकार भी है बराबर की जिम्मेदार 

पटना : झारखंड में जिस प्रकार से आये दिन कोयल चोरी की घटनाएं हो रही है उसको लेकर न्यूज़ news 22Scope से बात करते हुए केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे कहा भारत सरकार झारखंड में जितने भी कोल फील्ड हैं। जहां से कोयला का खनन हो रहा है उसे पर पूरी तरह पैनी नजर बनाई हुई है साथ ही नीलामी में भी जो विधिवत नियमाकूल प्रक्रिया है। उसको अपनाया जा रहा है लेकिन कई ऐसी जगह है जहां पर कोयला चोरी की घटनाएं सामने आती है लेकिन इसे पूरी तरह से रोकना बिना राज सरकार के संभव नहीं है। राज्य सरकार की भी इसमें भूमिका होती है। राज्य सरकार के बगैर इसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन भारत सरकार पूरी तरह सजग है और इस पर भी गहन चिंतन कर रही है। उन्होंने कहा झारखंड में जो भी कोल फील्ड है उसे पूरी तरह से सरकार देख-रेख कर रही है और आने वाले समय में भारत कोयला का निर्यात बड़ी मात्रा में करेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत बने नितिन नबीन

केंद्रीय मंत्री ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने कहा यह बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है पूरे बिहार की जनता के लिए गर्व का विषय है और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए या फिर यूँ कह ले उन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो कार्यकर्ता लगातार पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करते रहते हैं।

वीडियो देखे :

मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार कर रहा विकास

नितिन नवीन जी बिहार के उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक थे और आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं साथ ही सतीश दुबे ने कहा अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं लेकिन आने वाले समय में क्या कुछ होता है क्या कुछ नीति होती है यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तय करेगी लेकिन अभी हम लोग के मुखिया नीतीश कुमार है। उनके नेतृत्व में बिहार पूरी तरह से विकास कर रहा है।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सारण जिले को दी 538 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 87 करोड़ की 24 योजनाओं का किया उद्घाटन

अशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img