आम लोगों को महंगाई का झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

आम लोगों को महंगाई का झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम- देश में

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं.

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम आज फिर 80-80 पैसे बढ़ गए हैं,

जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 103 रुपए 41 पैसे

और एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए 67 पैसे हो गई है.

चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को

पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था,

जिसके बाद पिछले 13 दिनों के अंदर 11वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 102 रुपए 64 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

चेन्नई-

एक लीटर पेट्रोल- 108.96 रुपए

एक लीटर डीजल- 99.04 रुपए

कोलकाता-

एक लीटर पेट्रोल- 113.03 रुपए

एक लीटर डीजल- 97.82 रुपए

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

आयात पर 85 फीसदी निर्भर है भारत

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. ‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 9 से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है. भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है.

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...