Advertisment

समृद्धि यात्रा में बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,बिहार बन रहा है उद्योग का हब,उद्योगपतियों की पहली पसंद बना बिहार

समृद्धि यात्रा में बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार बन रहा है उद्योग का हब, उद्योगपतियों की पहली पसंद बना बिहार

मुजफ्फरपुर/पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से उद्योग हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में देश की सबसे बेहतरीन औद्योगिक नीति लागू है, जिसके कारण उद्योगपति यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन की मांग कर रहे हैं। बिहार का उद्योग समृद्ध हो रहा है।

पांच वर्षों में मिलेगा एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगभग पचास लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। अब उद्योगों के विकास और युवाओं को कौशल युक्त बनाकर सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

नीतीश शासन ने न्याय से लेकर समृद्धि तक का सफर किया

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। यहां अहियापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीस वर्षों के प्रगतिशील कार्यकाल में बिहार ने न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है। यह बदलाव योजनाबद्ध विकास, मजबूत नेतृत्व और जनता से सीधे संवाद का परिणाम है।

मुजफ्फपुर में जारी है विकासोन्मुख कार्य

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में इसी वर्ष एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से रनवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां मेट्रो निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है। पटना-पूर्णिया और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से मुजफ्फरपुर से कोलकाता की दूरी मात्र सात से आठ घंटे में तय की जा सकेगी। गंडक नदी पर मुशहरी से समस्तीपुर तक सड़क को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध

श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। समृद्धि यात्रा के माध्यम से बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

ये भी पढ़े :  सचिव द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की DPR पर गहन समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने हेतु दिए निर्देश

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...