शहीद हरे राम कुंवर के घर मचा कोहराम,जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे में हुई थी मौत

शहीद हरे राम कुंवर के घर मचा कोहराम,जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे में हुई थी मौत

आरा : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में देश सेवा करते हुए भोजपुर जिले के वीर सपूत हरे राम कुंवर शहीद हो गए। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर शहर तक लोग गमगीन हैं और हर आंख नम हो गई है। शहीद हरे राम कुंवर बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नथमलपुर गांव के निवासी थे। वे श्री इंद्रजीत कुंवर के छोटे पुत्र थे और भारतीय सेना में तैनात रहकर मातृभूमि की सेवा कर रहे थे। डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

a1 22Scope News

शहादत की खबर से गांव में पसरा मातम,परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

शहादत की खबर मिलते ही नथमलपुर गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। शहीद हरे राम कुंवर की शहादत पर जिलेवासियों को गर्व है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

a22 22Scope News

a44 22Scope News

फोर्थ बिहार रेजिमेंट में थी तैनाती

शहीद के बड़े भाई जय प्रकाश कुंवर ने बताया कि बटालियन के साथी (सीओ) के द्वारा सूचना मिली। उस दौरान जय प्रकाश स्कूल में पढ़ा रहे थे। सूचना मिलने के बाद फौरन जय प्रकाश घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीओ द्वारा सूचना मिली आपके भाई की दुर्घटना में मौत हो गई है। जय प्रकाश ने बताया कि हरे राम कुंवर फोर्थ बिहार रेजिमेंट में थे और उनकी तैनाती डोडा जिले में थी। ड्यूटी के दौरान हादसा हुआ। सुबह करीब 11 बजे पत्नी को कॉल कर जानकारी दी गई फिर मुझे कॉल आया।

ये भी पढ़े : गंगा बनेगी हाईवे! जलमार्ग से माल ढुलाई 3 गुना सस्ता, परिवहन विभाग का मास्टरप्लान

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...