Missing Case: 28 दिन बाद दिव्यांग बच्ची का शव बरामद, Missing Case ने लिया Crime Mystery का रूप, चतरा में सनसनी

Missing Case: चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र में 28 दिन से लापता 14 वर्षीय दिव्यांग बच्ची का शव पहाड़ से बरामद हुआ। पुलिस जांच में कई सवाल खड़े हुए।


Missing Case चतरा: गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से 28 दिनों से लापता 14 वर्षीय दिव्यांग बच्ची मुन्नी कुमारी का शव आखिरकार शनिवार को नौकीबांध पहाड़ के चट्टान के पास बरामद किया गया। जिस स्थान पर शव मिला, वह मुन्नी के घर से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर है। शव की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मामला एक गंभीर Crime Mystery के रूप में सामने आया है।

Missing Case:  नौकीबांध पहाड़ पर मिला शव, कई सवाल खड़े

मुन्नी कुमारी का शव सबसे पहले जय गुरुदेव से जुड़े तांत्रिक बिरसा मुंडा ने देखा, जो पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के जोरी मेराल गांव के निवासी हैं। उन्होंने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद चौकीदार अनिल कुमार को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। शव के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर गहन जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि पैर से दिव्यांग किशोरी इतनी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके तक कैसे पहुंची।

Missing Case: पिता के आरोप और संदेह

शव मिलने के बाद पिता निर्मल राणा बदहवास नजर आए। उन्होंने कहा कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक दो दिन पुराना है, जबकि उनकी बेटी 28 दिनों से लापता थी। उन्होंने यह भी बताया कि मुन्नी के हाथ की उंगलियों पर खरोंच के निशान हैं।

पिता ने यह आरोप भी लगाया कि बेटी की तलाश के लिए वे जिस तांत्रिक के पास गए थे, वही तांत्रिक उन्हें बेटी के शव के पास लेकर पहुंचा। इस बिंदु पर पुलिस ने तांत्रिक और मुन्नी के पिता दोनों से पूछताछ की है।


Key Highlights

  1. गिद्धौर थाना क्षेत्र से लापता दिव्यांग बच्ची का 28 दिन बाद शव बरामद

  2. नौकीबांध पहाड़ के चट्टान के पास मिला शव, इलाके में सनसनी

  3. पिता ने शव की स्थिति और तांत्रिक की भूमिका पर जताया संदेह

  4. ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और एसआईटी के बावजूद नहीं मिला था सुराग

  5. पुलिस ने हर पहलू से जांच का भरोसा दिलाया


Missing Case: 28 दिसंबर से थी लापता, पुलिस के सभी प्रयास रहे विफल

मुन्नी कुमारी 28 दिसंबर 2025 से लापता थी। बताया गया कि गांव के कुछ बच्चे पास में पिकनिक मनाने गए थे, उन्हीं के पीछे मुन्नी भी गई थी, लेकिन वह न तो पिकनिक स्थल पर पहुंची और न ही घर लौटी। इसके बाद से परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।

पुलिस ने खोजबीन के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। जिले के करीब 100 चौकीदारों को लगाया गया, ड्रोन कैमरे से तलाशी ली गई, प्रचार वाहन और पंपलेट के जरिए सूचना प्रसारित की गई। बड़की तालाब में गोताखोरों द्वारा भी खोजबीन कराई गई। एक एसआईटी का गठन किया गया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।

पुलिस ने बच्ची की सूचना देने पर पहले 10 हजार, फिर 20 हजार और अंत में 21 जनवरी को इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था।

चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्ची का शव मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...