ऑपरेशन मेघाबुरू में बड़ी सफलता, West Singhbhum मुठभेड़ में इनामी महिला नक्सली ढेर, जोनल कमांडर का शव भी बरामद

पश्चिम सिंहभूम में Operation Meghaburu के तहत मुठभेड़. इनामी महिला नक्सली ढेर, जोनल कमांडर रापा उर्फ पॉवेल का शव बरामद. नक्सल विरोधी अभियान तेज.


West Singhbhum पश्चिम सिंहभूम: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मेघाबुरू के तहत शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा और किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमडी और बहादा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान माओवादी दस्ते की महिला सदस्य मुक्ति होनहांगा मारी गई, जिस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ की पुष्टि सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह और एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे ने की है.


Key Highlights

  • ऑपरेशन मेघाबुरू में इनामी महिला नक्सली मुक्ति होनहांगा ढेर

  • पश्चिम सिंहभूम के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़

  • 15 नक्सलियों के शव पहले ही बरामद

  • 25 लाख का इनामी जोनल कमांडर रापा उर्फ पॉवेल का शव मिला

  • मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च अभियान जारी


West Singhbhum: गुरुवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

इससे पहले गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने 15 नक्सलियों के शव बरामद किए थे. इसके बाद पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया. शुक्रवार को इसी अभियान के दौरान जोनल कमांडर रापा उर्फ पॉवेल का शव भी बरामद किया गया, जिसे गुरुवार की मुठभेड़ में मार गिराया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला नक्सली के पकड़े जाने की भी सूचना है.

West Singhbhum: 25 लाख का इनामी जोनल कमांडर था बड़ा चेहरा

रापा उर्फ पॉवेल झारखंड-ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से बड़ी चुनौती बना हुआ था. उस पर झारखंड सरकार की ओर से 10 लाख और ओडिशा सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बताया जा रहा है कि वह अप्रैल 2025 में हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल था, जिसमें झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था और कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था. रापा मुंडा ओडिशा-झारखंड सीमा से सटे टोपकोय गांव का निवासी था. हाल ही में उसकी मां ने बेटे से आत्मसमर्पण की अपील भी की थी.

West Singhbhum: नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

ऑपरेशन मेघाबुरू के तहत लगातार हो रही कार्रवाइयों से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. एक के बाद एक शीर्ष कैडर के मारे जाने से इलाके में नक्सलियों की गतिविधियां कमजोर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है और सर्च अभियान जारी है.

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...