कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सिवान रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉड के साथ सघन जांच

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सिवान रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉड के साथ सघन जांच

सिवान : सिवान में बुधवार को सिवान सीजेएम कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की जैसे ही धमकी मिली वैसे ही सिवान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रेल प्रशासन की सुरक्षा घेरे में सिवान रेलवे स्टेशन

धमकी की सूचना मिलते ही सिवान रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम द्वारा सिवान रेलवे स्टेशन पर सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने आने जाने वाली ट्रेनों की कर रहे थे जांच

इस दौरान प्लेटफॉर्म एरिया, पार्किंग एरिया, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और वाहन स्टैंड की गहन से तलाशी ली गई। जिनके साथ आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर और आने-जाने वाली ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों की गहन जांच की गई।

सुरक्षा उपकरणों के साथ जवानों द्वारा ट्रेनों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं मिला, जिससे राहत की खबर सामने आई है।

रेल प्रशासन ने सुरक्षा जांच के साथ-साथ यात्रियों को किया जागरूक

रेल प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा जांच के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दें। फिलहाल सिवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े :  व्यापार सुगमता की दिशा में सरकार की नई पहल : ‘डिरेगुलेशन फेज-2’ समय सीमा में होगा पूरा

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...