Railway Station Development: रांची रेलवे स्टेशन का South Gate मार्च से खुलेगा, नई Station Building से बदलेगी यात्री सुविधा

रांची रेलवे स्टेशन पर मार्च से दक्षिण द्वार से प्रवेश शुरू होगा। नई स्टेशन बिल्डिंग, बढ़ती यात्री संख्या और आधुनिक सुविधाओं से यात्री अनुभव बेहतर होगा।


Railway Station Development : रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्टेशन की दक्षिण दिशा में निर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार मार्च माह से नई स्टेशन बिल्डिंग के साथ परिचालन में आ जाएगा। इससे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी और भीड़ के दबाव में कमी आएगी। यह जानकारी रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि रांची रेलमंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Railway Station Development: अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास

डीआरएम ने बताया कि पिस्का, लोहरदगा और मुरी रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत उन्नत पुनर्विकास के चरण में हैं। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उनका कहना है कि ये परियोजनाएं न केवल रेलवे ढांचे को आधुनिक बनाएंगी, बल्कि रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी नई दिशा देंगी।

पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाएं, प्रतीक्षालय और यात्री सूचना प्रणाली का लाभ मिलेगा।

  1. मार्च से रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिण द्वार से प्रवेश शुरू

  2. नई स्टेशन बिल्डिंग के साथ परिचालन होगा शुरू

  3. अमृत भारत योजना के तहत पिस्का, लोहरदगा और मुरी स्टेशन का पुनर्विकास

  4. वर्ष 2025 में यात्री संख्या में 5.23 प्रतिशत की वृद्धि

  5. रांची और हटिया स्टेशन पर डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा शुरू


 

Railway Station Development: यात्री संख्या और राजस्व में बढ़ोतरी

रांची रेलमंडल के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच कुल 185.91 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि में 176.67 लाख थी। इस तरह यात्रियों की संख्या में 5.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

यात्री खंड से मंडल को 466.33 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक है। डीआरएम ने बताया कि मंडल रेल अस्पताल को भी 40 से बढ़ाकर 60 बिस्तरों का कर दिया गया है।

Railway Station Development: डिजिटल सुविधाओं से होगा सफर आसान

यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए रांची रेलमंडल में 16 एटीवीएम फैसिलिटेटर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर जुलाई 2025 से और हटिया स्टेशन पर सितंबर 2025 से पारंपरिक क्लॉक रूम के स्थान पर डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा शुरू कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन डिजिटल सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...