दरभंगा में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, महिला ने स्कूल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

दरभंगा में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, महिला ने स्कूल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

दरभंगा : बिहार सरकार द्वारा जमीन संबंधी विवादों के निपटारे के लिए लगातार कड़े निर्देश और सुधारात्मक कदम उठाए जाने के बावजूद दरभंगा जिले में भूमि विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला गोर्डेन का है, जहां एक विधवा महिला ने स्थानीय स्कूल संचालक पर जबरन जमीन हड़पने, धमकी देने और तोड़फोड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पीड़िता पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई का इंतजार है।

पीड़िता ने आवेदन देकर पुलिस से लगाई जान-माल की गुहार 

पीड़िता बुलबुल मारिया ने इस संबंध में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पति का निधन वर्ष 2024 में हो गया था, जिसके बाद से वह अकेली अपनी करीब सौ वर्ष पुरानी हवेली में रह रही हैं। पीड़िता के अनुसार, उनकी हवेली के बगल में स्थित बेला पब्लिक स्कूल के संचालक राहुल मिश्रा लगातार उनकी जमीन और हवेली बेचने का दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर उन्होंने कथित तौर पर अपने सहयोगियों और बदमाशों के माध्यम से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

स्कूल संचालक और पुलिस पर लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि जब वह अपने परिसर में बाउंड्री निर्माण करवा रही थीं, तभी 1 फरवरी 2026 की रात राहुल मिश्रा हथियार से लैस बदमाशों के साथ उनके परिसर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की मौजूदगी या मदद से परिसर में तोड़फोड़ की गई, गाली-गलौज की गई और जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि जान बचाने के लिए उन्हें अपने घर के अंदर खुद को बंद करना पड़ा। उन्होंने दावा किया है कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर उपलब्ध कराने की बात कही है।

बताते चले कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है। जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन विवादों को लेकर जनता संवाद, ऑनलाइन सेवाओं को अनिवार्य करने, हर शनिवार अंचल कार्यालयों में सुनवाई और पुलिस को भूमि विवादों से दूर रखने जैसे सख्त निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर भू-माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : बेतिया से लापता बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...