‘महिलाओं को समान अवसर व सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी’

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं और महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का मानना है कि महिलाओं को स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल और आवाशीय स्थल पर सुरक्षित माहौल मिले।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- राज्यभर में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

महिलाओं को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए गृह विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्यभर में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब हर गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का पंजीकरण अनिवार्य होगा। हर थाने में मौजूद सभी हॉस्टलों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जानकारी मिल सके। इसकी जिम्मेदारी महिला हेल्प डेस्क को दी गई है।

सभी हॉस्टलों में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी जरूरी होगी – सम्राट चौधरी

चौधरी ने कहा कि सभी हॉस्टलों में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी जरूरी होगी। इसके अलावा वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी सहित सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा के लिए हॉस्टल के मुख्य गेट, गलियारों, खाने के स्थान और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रहेगी।

हॉस्टलों में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था, मजबूत दरवाजे और ताले व खिड़कियों में लोहे की जाली जरूरी होगा

उन्होंने बताया कि हॉस्टलों में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था, मजबूत दरवाजे और ताले व खिड़कियों में लोहे की जाली जरूरी होगा। हॉस्टल में आने वाले हर व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर विजिटर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, आधार नंबर के साथ। कमरों वाले हिस्से में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रात में छात्राओं और स्टाफ की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया गया है।

‘आपात स्थिति से निपटने के लिए हॉस्टलों में स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क, अभया ब्रिगेड और 112 नंबर की जानकारी वाले पोस्टर लगाए जाएंगे’

आपात स्थिति से निपटने के लिए हॉस्टलों में स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क, अभया ब्रिगेड और 112 नंबर की जानकारी वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। छात्राओं को 112 इंडिया ऐप के सुरक्षा फीचर्स के बारे में भी बताया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, महिला हेल्प डेस्क और अभया ब्रिगेड मिलकर हॉस्टलों की नियमित जांच करेंगे। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : सेमीकंडक्टर पार्क और डिफेंस कॉरिडोर से बिहार में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर – सम्राट चौधरी…

Saffrn

Trending News

BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक,...

पटना : भाजपा अगले महीने स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। स्थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...

नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी का BJP पर बड़ा आरोप,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफे पर विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष...

PDS Kerosene Policy: झारखंड में LPG-बिजली वाले परिवार हो सकते हैं...

PDS Kerosene Policy: झारखंड सरकार पीडीएस के तहत केरोसिन योजना में बदलाव की तैयारी में है। LPG और बिजली वाले परिवारों को बाहर करने...

MLA से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन का भावुक पोस्ट,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है।...

अपराधियों का दुसाहस, युवक को घेर कर मारी गोली, गंभीर रूप...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img