Ramgarh: कर्मचारियों के Skill को मिलेगा बढ़ावा….बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में खुला Central Training Hall

Ramgarh: रामगढ़ में 4 फरवरी को बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने अपने एचएएसपी यूनिट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ‘ट्रैनिंग फॉर एक्ससीलेंस– इंडक्शन रूम’ का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के कौशल विकास और संगठनात्मक उत्कृष्टता को नई दिशा देगा। इस अवसर पर कंपनी के सभी विभागाध्यक्षों और बिजनेस यूनिट हेड्स उपस्थिति रहे। उद्घाटन समारोह का आयोजन एचएएसपी यूनिट स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में किया गया।

कर्मचारियों के कौशल को मिलेगा बढ़ावा....बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में खुला सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल
कर्मचारियों के कौशल को मिलेगा बढ़ावा….बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में खुला सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल

Ramgarh: सतत विकास और प्राथमिकता को मिलेगा बढ़ावा

नए ट्रेनिंग हॉल को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि नए और वर्तमान कर्मचारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता, नेतृत्व विकास और कार्य दक्षता में सशक्त बनाया जा सके। यह पहल बीएफसीएल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

Ramgarh: अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था का किया अवलोकन

बीएफसीएलप्रबंधन ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल को उन्नत कर संगठन की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया और भविष्य की प्रशिक्षण योजनाओं पर भी चर्चा की। बीएफसीएल का यह प्रयास मानव संसाधन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कंपनी को उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर करेगा।

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...