हॉकी की नर्सरी सिमडेगा को जल्द मिलेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

Ranchi– हॉकी की नर्सरी सिमडेगा को जल्द मिलेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मिलने जा रहा है.

  • शिलान्यास के छह माह के अन्दर स्टेडियम का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण
  • जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम में हुनर दिखायेंगे खिलाड़ी
  • चाईबासा में प्रस्तावित फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम का भी निर्माण शुरू होगा
  •  खूंटी में हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण 70 प्रतिशत पूर्ण

20 अक्तूबर 2021 को जिस हॉकी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशीला मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रखी गयी थी.

अब वह अपने भव्य स्वरुप में सामने आने लगा है.

एस्ट्रोटर्फ मैदान के ठीक बगल में 80 प्रतिशत स्टेडिम का निर्माण पूर्ण हो चुका है.

जल्द यहां के खिलाड़ी नीले और हरे रंग के अंतरराष्ट्रीय मानक पर निर्मित एस्ट्रोटर्फ पर अपना हुनर दिखायेंगे.

स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. स्टेडियम में बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट का निर्माण भी प्रगति पर है.

अंतरराष्ट्रीय मानक का है स्टेडियम स्टेडियम का निर्माम अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है.

इसके पवेलियन भवन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, जिम, चिकित्सक और कोच के लिए रूम,स्टेडियम के पास विशाल पोडियम का भी निर्माण किया जा रहा है.

स्टेडियम परिसर में 50 शैय्या वाले महिला और पुरुष खिलाडियों के लिए हॉस्टल का निर्माण हो रहा है.

स्टेडियम में तीन हजार दर्शकों को आधुनिक सुविधा के साथ बैठने की व्यवस्था होगी.

इसी तर्ज पर खूंटी में भी हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है.

जल्द चाईबासा में  प्रस्तावित फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम का भी निर्माण शुरू होगा.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...