Ranchi- झारखंड कुश्ती के जन्मदाता भोलानाथ सिंह- झारखंड हॉकी को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले और झारखंड कुश्ती के जन्मदाता भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव निर्वाचित हुए है, उनका यह निर्वाचन निर्विरोध हुआ है.
इनके साथ ही हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष सह पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असरिता लाकड़ा को भी हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है.
12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में भोलानाथ सिंह और असरिता लकड़ा
इस प्रकार हॉकी इंडिया के 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में झारखंड से दो पदाधिकारी भोलानाथ सिंह और असरिता लकड़ा रहेंगे.
यहां बतला दें कि हॉकी इंडिया के महासचिव पद के लिए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने नामांकन किया था, इनके साथ ही महासचिव पद के लिए हॉकी महाराष्ट्र के मनोज भोरे एवं हॉकी दिल्ली के अध्यक्ष ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा था.
नामांकन पत्र की जांच के उपरांत झारखंड के हॉकी को नई ऊंचाई में पहुंचाने वाले भोलानाथ सिंह के समर्थन में मनोज भोरे और दिल्ली के अध्यक्ष ने अपना नाम वापस ले लिया. जिसके कारण हॉकी इंडिया के महासचिव पद के लिए भोलानाथ सिंह एकमात्र उम्मीदवार बचे और ये निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए.
हॉकी इंडिया के कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष सह 1989 में जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान असरिता लकड़ा भी निर्विरोध निर्वाचित हुई.
झारखंड जैसे छोटे से राज्य के दो दो पदाधिकारियों का चयन बड़ी बात
झारखंड जैसे छोटे से राज्य के दो दो पदाधिकारियों का चयन बड़ी बात मानी जा रही है.
यहां बतला दें कि सितंबर 2014 में भोला नाथ सिंह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए
और उन्होंने पद संभालते ही वे सिमडेगा के जिला के सुदूरवर्ती जंगलों
और पहाड़ों के बीच आयोजित हॉकी प्रतियोगिता नव युवक संघ हॉकी चैंपियनशिप लठ्ठाखम्ह
न पहुंचकर आयोजन समिति एवं खिलाड़ियों से मिलकर हॉकी के जमीनी स्तर से रूबरू हुए.
इसके उपरांत वे दिसंबर माह तक झारखंड में हॉकी के गढ़ सिमडेगा
और खूंटी जिला के सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार दौरा कर हॉकी के ग्रास रूट से जानकारी हासिल की.
हॉकी कोच एम के कौशिक का दौरा करवाने में भोलानाथ सिंह अहम योगदान
हॉकी इंडिया से बात कर द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच एम के कौशिक का दौरा सिमडेगा और खूंटी इलाके में करवाया. जिसका लाभ झारखंड के हॉकी को मिला.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार फाइनल पहुंची झारखंड की टीम
2015 में झारखंड महिला टीम सब जूनियर, जूनियर और
सीनियर तीनों वर्गों में फाइनल खेलकर उप विजेता बनी. झारखंड बनने के बाद यह पहला अवसर था
जब सीनियर झारखंड महिला टीम किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार फाइनल पहुंची
और टीम के सभी के सभी 18 खिलाड़ी झारखंड के मूल निवासी थे.
मात्र एक साल अन्दर सोनल मिंज, अभय एक्का और
पंकज रजक का चयन इंडिया टीम में हुआ.
2016 में सीनियर एवं जूनियर भारतीय महिला टीम में एक साथ झारखंड के कई खिलाड़ी आए.
निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी , अलका डुंगडुंग, अल्फा केरकेट्टा ,
उसके बाद के वर्षो के ब्यूटी डुंगडुंग,सुषमा कुमारी,दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे इत्यादि इसक उदाहरण है.
भोला नाथ सिंह लगातार तीसरी बार चुने गए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष

















