Delhi: लाल किले के पास हुए धमाके मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। जालसाजी और अनियमितताओं से जुड़े मामले में अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।
जावेद अहमद पर जालसाजी और अनियमितता का है आरोप
आपको बता दें कि अल फलाह यूनिवर्सिटी उस वक्त चर्चा में आया जब फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। डॉक्टर का संबंध अल फलाह यूनिवर्सिटी से था जिसके बाद लगातार अल फलाह यूनिवर्सिटी में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान लाल किला के पास धमाका हुआ। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में जांच तेज हुई, और जांच में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर भी शक की सुई गई। और यूनिवर्सिटी के संचालन से जुड़ी कई कथित अयमितिताओं और फर्जीवाड़े की जांच की गई। तथ्यों के आधार पर जावेद अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।


