गोपालगंज सदर अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को हो रही है काफी परेशानी

गोपालगंज सदर अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को हो रही है काफी परेशानी

गोपालगंज : जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफर अस्पतालों में कुत्ता व बिल्ली के काटने के बाद लगाया जाने वाला एआरवी इंजेक्शन (Anti Rabies Vaccine) बीते 28 तारीख से पूरी तरह खत्म हो चुका है।

इस वजह से पूरे जिले के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि 30 से 50 किलोमीटर दूर-दराज के इलाकों से लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

गरीब तबके पर सबसे ज्यादा असर

इस संकट का सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर वर्ग पर देखने को मिल रहा है। जिनके पास पैसे नहीं हैं, वे निजी क्लिनिक या मेडिकल स्टोर से महंगा इंजेक्शन लगवाने में असमर्थ हैं। वहीं दूसरी ओर, इस कमी का फायदा निजी अस्पताल और मेडिकल दुकानदार उठा रहे हैं, जहां एआरवी इंजेक्शन ऊंचे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक यह समस्या सिर्फ गोपालगंज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बिहार में एआरवी इंजेक्शन की किल्लत बनी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सूत्रों का कहना है कि एक से दो दिनों के भीतर सदर अस्पताल से लेकर जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और रेफर अस्पतालों में एआरवी इंजेक्शन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

पीड़ितों ने कहा इंजेक्शन नहीं मिलने से परेशानी  

जब सदर अस्पताल में पहुंचे कुत्ता और बिल्ली काटे गए मरीजों के परिजनों से बातचीत की गई, तो उनका दर्द साफ तौर पर कैमरे पर झलकता नजर आया। लोगों का कहना है कि बच्चों की जान का सवाल है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में दवा नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है।

ये भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामले पर राबड़ी का सरकार पर निशाना, कहा- मंत्री का बेटा या खुद…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img