सम्राट का राबड़ी पर तंज, कहा- सबूत है तो नाम बताएं, 24 घंटे में भेजेंगे जेल

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा मौत मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में विपक्ष राजनीति कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, ऐसे में उनसे इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती।

अगर नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता है, तो इसका अर्थ है कि साक्ष्यों को छुपाने की कोशिश की जा रही है – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राबड़ी देवी को यह जानकारी है कि इस मामले में किसी मंत्री या मंत्री के बेटे की संलिप्तता है, तो उन्हें जनता के सामने स्पष्ट रूप से नाम बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता है, तो इसका अर्थ है कि साक्ष्यों को छुपाने की कोशिश की जा रही है। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इस प्रकरण में किसी भी मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम सामने आता है, तो 24 घंटे के भीतर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Samrat Chaudhary 1 22Scope News

किसी मंत्री का बेटा या खुद कोई मंत्री शामिल हो सकता है – राबड़ी देवी

गौरतलब है कि गुरुवार को राबड़ी देवी ने नीट छात्रा मौत मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस मामले में किसी मंत्री का बेटा या खुद कोई मंत्री शामिल हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की गई और जब मामला तूल पकड़ने लगा, तब सीबीआई जांच की बात कही गई।

Samrat Chaudhary 22Scope News

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामले पर राबड़ी का सरकार पर निशाना, कहा- मंत्री का बेटा या खुद…

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची में 30 जून तक बारिश के संकेत,...

झारखंड में 24 जून तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। रांची में 30 जून तक बारिश की संभावना है, जबकि...

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...