Chaibasa: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna का लाभ राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को मिल रहा है लेकिन अभी भी कई गांवों की महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें इस योजना से वंचित रखा गया है और अब महिलाएं इसका विरोध कर रही है। इसी शिकायत को लेकर चाईबासा के झींकपानी प्रखंड की महिलाओं ने शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुआ के कार्यालय का घेराव कर दिया।
मुखिया जयंती बिरुली के नेतृत्व में पहुंची सैकड़ो महिलाएं
बता दें मामला झींकपानी के चोया पंचायत का है। चोया की मुखिया जयंती बिरुली के नेतृत्व में करीब 150 महिलाएं मंइयां योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर 8 किलोमीटर पैदल चलकर चाईबासा के सरनाडीह स्थित मंत्री दीपक बिरुवा के कार्यालय पहुंचीं और उसका घेराव किया।
आवेदन सही होने के बाद भी नहीं आ रहे पैसे
महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने Maiya Yojna की शुरुआत में ही आवेदन जमा कर दिया था, उन्होंने कई बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर भी लगाये. कार्यालय के कर्मियों द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है कि आवेदन सही है और लाभ जल्द मिलेगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक उनके खाते में सम्मान राशि नहीं पहुंची है।
तकनीकी कारणों से नहीं खुल रहा पोर्टल
मुखिया ने भी महिलाओं के बात कर समर्थन करते हुए बताया कि Maiya Yojna के विषय में शिकायत पहले भी की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं खुल पा रहा है, जिसके कारण जरूरतमंद महिलाओं का डेटा अपडेट नहीं हो रहा है।
महिलाओं ने मंत्री दीपक बिरुआ को ज्ञापन सौंप दिया है। अब उन्हें इंतेजार है कि कब इम मामले का हल निकाला जाएगा।
Highlights


