राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, के. विजय शंकर होगें जमशेदपुर के सिटी एसपी

 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Ranchi-6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला- राज्य सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में उलटफेर करते हुए 6 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया है.

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सरकार के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी आदेश से पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अजय लिण्डा, भा. पु. से. को पुलिस उप महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अनीश गुप्ता समादेष्टा ( एस.डी.आर. एफ, रांची) को अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

दीपक कुमार सिन्हा, (सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

शम्स तब्रेज (सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक उप-महानिरीक्षक, बजट झारखंड, रांची के पद पर पदास्थापित किया गया है.

के. विजय शंकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मेदनीनगर(सदर) पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक नगर, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मुकेश कुमार लुणायत सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, रांची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है.

यहां बता दें कि इसक पहले भी राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था. उसके बाद यह लिस्ट सामने आई है.

रिपोर्ट  मुर्शिद

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...