आरा में निर्माणाधीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के स्तर से आरा में बनाए जा रहे कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 16.92 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह कॉलेज परिसर आधुनिक संरचनाओं और उन्नत सुविधाओं से युक्त होगा। इसका मकसद छात्रों को गुणवतापूर्ण कृषि शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इस महाविद्यालय परिसर में आकादमिक गतिविधियों के लिए शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण का कार्य प्रगति पर है

इस महाविद्यालय परिसर में आकादमिक गतिविधियों के लिए शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने पर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आधुनिक ढांचा उपलब्ध होगा। प्रशासनिक स्तर पर निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्राचार्य आवास की संरचना और ब्रिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं और वर्तमान में प्लास्टर का कार्य चल रहा है। अतिथियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे गेस्ट हॉउस का संरचना कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

भवन निर्माण विभाग की निगरानी में 16.92 एकड़ में हो रहा निर्माण

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि कॉलेज परिसर में विभिन्न भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। छात्राओं के लिए तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें तीसरे तल पर काम चल रहा है। वहीं, छात्रों के लिए प्रस्तावित चार मंजिला बॉयज हॉस्टल में ब्रिक वर्क पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक एवं आवासीय भवनों के प्रथम और द्वितीय तल का ब्रिक वर्क भी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालालाएं, लाइब्रेरी और आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली कृषि अभियंत्रण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पूर्ण ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

सोलर पैनल, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और सुरक्षा व्यवस्था से लैस शैक्षणिक केंद्र

कॉलेज परिसर को सोलर पैनल, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। साथ ही एवी सिस्टम और स्ट्रीट लाइट की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। कॉलेज के पूर्ण होने के बाद युवाओं को उच्चस्तरीय कृषि अभियंत्रण से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़े : गांधी मैदान में हुआ बागवानी महोत्सव संपन्न, लाखों का हुआ कारोबार…

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...