Advertisment

डाक विभाग की अनोखी पहल, कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

नवादा: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को डाक विभाग ने नवादा के कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में फौजियों के साथ मनाया और स्कूली बच्चियों के सहयोग से फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बंधवाया। डाक विभाग की इस अनोखी पहल की खूब सराहना हो रही है। इस दौरान बच्चियों को भी फौजी भाइयों की ओर से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला।

डाक उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से फौजी भाइयों के लिए 300  राखियां प्राप्त हुई थी, जिसे स्कूली बच्चियों व महिलाओं के सहयोग से कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में लगभग 100 फौजी भाइयों की कलाई पर बांधा गया। उन्होंने बताया कि डाक विभाग फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की पूरी तैयारी की थी।

उन्होंने कहा कि यह बेहद अद्भुत पल था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फौजी भाइयों ने भी इस कार्यक्रम को खूब सराहा और डाक विभाग को धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

पचरुखिया के जंगल में मिले तीन आईईडी बम, सीआरपीएफ ने किया डिफ्यूज

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...