पति-पत्नी पर फायरिंग, दोनों घायल, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

कटिहार : कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में घुघरी पुल के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पति-पत्नी पर फायरिंग किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में महम्मदपुर पंचायत के सझेली गांव निवासी 30 वर्षीय बड़कू शर्मा को जांघ में गोली लगी जबकि उनकी पत्नी काजल देवी के हाथ में गोली लगी है। दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 5 खोखे बरामद किए

घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Katihar Firing 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन लंगड़ा : एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या गिरफ्तार, पुलिस को देख करने लगा फायरिंग, पैर में लगी गोली…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...