Ramgarh में होमगार्ड नियुक्ति विज्ञापन जल्द जारी करने की उठी मांग, राजीव जायसवाल के साथ प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Ramgarh: सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में होमगार्ड नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय स्थित रामगढ़ उपायुक्त फ़ैज़ अक़ अहमद से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की  है।

रामगढ़ में अब तक नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा होमगार्ड नियुक्ति से संबंधित विभागीय आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद रामगढ़ जिले में अब तक नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है। इसके कारण जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों योग्य, प्रशिक्षित एवं बेरोजगार युवा लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनमें निराशा व्याप्त है।

इस मौके पर राजीव जायसवाल ने क्या कहा-

इस अवसर पर राजीव जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ जिला युवा बहुल क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां होमगार्ड के माध्यम से देश एवं समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी को समाप्त कर शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए, जिससे योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके तथा जिले की कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

उपायुक्त ने सुनी अभ्यर्थियों की समस्या

उन्होंने यह भी कहा कि होमगार्ड की नियुक्ति से युवाओं को सम्मानजनक आजीविका का साधन मिलेगा और प्रशासन को विभिन्न आपातकालीन एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त फ़ैज़ अक़ अहमद ने बताया कि होमगार्ड नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है तथा बहुत जल्द रामगढ़ जिले में होमगार्ड की रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

ये अभ्यर्थी रहे मौजूद

इस अवसर पर होमगार्ड अभ्यर्थी संघ के नितीश कुमार महतो, सन्नी देओल महतो, बीरेंद्र करमाली, पिंटू करमाली, सिकेंद्र कुमार, ट्विंकल कुमार सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग का समर्थन किया।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...