Jharkhand: झारखंड में लंबे इंतेजार के बाद आखिरकार नगर निकाय चुनाव होने जा रहे है। 23 फरवरी को चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं और अब चुनाव है। चुनाव प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही झारखंड को अब केंद्र के तरफ से 2148 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
15वें वित्त आयोग की लंबित राशि मिलेगी
बता दें केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि के रूप में झारखंड को करीब 2148 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह राशि बीते तीन वर्षों से नगर निकायों के गठन नहीं होने के कारण रोकी गई थी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने भारत सरकार को पत्र भेजकर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की औपचारिक जानकारी दे दी है। इस पत्र के साथ 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया गया है।
मंत्री सुदिव्य ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बता दें नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण नगर विकास के लिए झारखंड को हर वर्ष मिलने वाले 728 करोड़ नहीं मिल पा रहा थै लेकिन अब चुनाव होने के साथ ही केंद्र ये बजट झारखंड को पास कर देगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगामी बजट और केंद्र से मिलने वाली राशि को ध्यान में रखते हुए शहरों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों के विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
बता दें केंद्र से राशि प्राप्त होने बाद झारखंड में नगर विकास के विभिन्न योजनाओं में पैसा लगने वाला है।जिससे झारखंड में शहर की सरकार भी सुचारु रुप से काम कर सके।
Highlights


