Advertisement
Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर से लगी आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक

मुजफ्फरपुर : घरेलू गैस सिलेंडर से लगी आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक- बिहार के

मुजफ्फरपुर जिला में आग लगने से करीब आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया है.

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव की घटना बताई गई है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन बड़ी गाड़ी आग बुझाने में जुटी.

इस अगलगी में लाखों के समान समेत कई मवेशी भी झुलस गए हैं.

वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर से लीकेज होने के बाद आग लगी.

बताया जाता है कि यह घटना दोपहर में घटी है.

जब लोग अपने घरों में थे, तभी अचानक एक घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के घरों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया. जिसके बाद से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति मच गई.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

सूचना के बाद मौके पहुंची अहियापुर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण घरेलू गैस सिलेंडर से लीकेज होना बताया जा रहा है. घटना से कई मवेशियों के झुलसने की जानकारी है. वही किसी भी तरह के हताहत होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है. घटना के कारण लोगों के घर में रखे गए सभी सामान जलकर खाक हो गए. जिसकी जांच पुलिस और अन्य अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है.

रिपोर्ट : विशाल

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...