Jharkhand Nikay Chunav 2026: मानगो से Lucky Singh को समर्थन, JMM ने Jugsalai में Dolly पर खेला दांव

Jharkhand Nikay Chunav 2026: झामुमो ने जमशेदपुर निकाय चुनाव में मानगो से लक्की सिंह और जुगसलाई से डॉली मल्लिक को समर्थन दिया। गठबंधन दल अलग-अलग मैदान में।

Jharkhand Nikay Chunav 2026 जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन की औपचारिक घोषणा कर सियासी समीकरण बदल दिए। खासकर जुगसलाई और मानगो में पार्टी के फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

मानगो में लक्की सिंह को समर्थन, कांग्रेस से अलग राह

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए लक्की सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने यहां बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा की है। ऐसे में महागठबंधन के दोनों प्रमुख दल अलग-अलग प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतर गए हैं। इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।


Key Highlights

  • मानगो मेयर पद के लिए लक्की सिंह को झामुमो का समर्थन

  • जुगसलाई नगर परिषद में डॉली मल्लिक पर पार्टी का दांव

  • चाकुलिया में सोमवारी सोरेन और आदित्यपुर में भुगलू सोरेन को समर्थन

  • कपाली नगर परिषद में सरवर आलम के पक्ष में घोषणा

  • महागठबंधन के दल निकाय चुनाव में अलग-अलग रणनीति के साथ मैदान में


जुगसलाई में डॉली मल्लिक पर दांव

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने डॉली मल्लिक को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान को समर्थन मिल सकता है, लेकिन केंद्रीय कमेटी ने डॉली मल्लिक के नाम पर मुहर लगा दी।

इसके अलावा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवारी सोरेन को समर्थन दिया गया है।

आदित्यपुर और कपाली में भी समर्थन घोषित

आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भुगलू सोरेन को झामुमो का समर्थन मिलेगा। वहीं कपाली नगर परिषद में सरवर आलम के पक्ष में पार्टी ने समर्थन की घोषणा की है।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल हैं, लेकिन निकाय चुनाव में दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति तय कर रहे हैं। इससे स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

Saffrn

Trending News

झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान,...

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई...

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...

भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी...

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए...

Jharkhand में गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी, इस टोल...

Jharkhand: मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के कारण झारखडं में भी गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

नवादा : नवादा जिल से सनसनीखेज खबर है जहां बगीचे में पेड़ से व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img