Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…..बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों के बदले गए रूट, कुछ ट्रेनों को किया गया रद्द

Bihar: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रेल लाइन दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से बिहार से होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के टाइम और रूट में बड़ा बदलाव किया गया है, वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Bihar: नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से ट्रेनें प्रभावित

आपको बता दें कि बेतिया-कुमारबाग रेल ट्रैक को डबल करना और नॉन इंटरलॉकिंग का काम है ये 18 फरवरी तक चलने वाला है।वहीं 17 फरवरी को दोहरीकरण का CRS भी किया जाना है जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कई ट्रेन के समय और रूट में बदलाव किया गया है

Bihar: इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

1. वंदे भारत गोरखपुर-पटना
2. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस
3. मुजफ्फरपुर-पोरबंदर पोरबंदर ट्रेन
4. रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस
5. बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस
6. नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू ट्रेन
7. मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम ट्रेन

17 फरवरी तक डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द

रेल लाइन दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई मेमू और डेमू ट्रेनें भी 17 फरवरी तक रद्द की गईं हैं।
नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-रक्सौल समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द की गई हैं।

 

 

 

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...