यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे ने 151 ट्रेनों को किया कैंसिल, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने आज कुल 151 ट्रेनों को कैंसिल किया है.

इसके साथ ही कुल 14 ट्रेनों को रेलवे ने रिशेडयूल (Reschedule Train List) करने का फैसला किया है.

इसके साथ ही कुल 21 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

बहुत सी ट्रेनों को कैंसिल (Cancel Train List), डायवर्ट (Divert Train List) और रिशेडयूल करने के पीछे प्रमुख कारण बारिश का मौसम है.

बारिश के कारण कई ट्रेनें हुई रद्द

देश के कई हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है. इस कारण रेलवे के यातायात पर बहुत बुरा असर पड़ा है. कई रेल की पटरियों पर पानी भर गया है. ऐसे में बहुत सी ट्रेनों को रिशेडयूल, डायवर्ट और कैंसिल किया गया है. गौरतलब है कि रिशेडयूल, डायवर्ट और कैंसिल की गई ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट में शामिल है.

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, रिशेडयूल और रद्द

आज के दिन कुल 151 ट्रेनें को कैंसिल किया है. इसमें कई प्रमुख ट्रेनें जैसे आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू स्पेशल (03592), रामपुर-अजीमगंज (03094), कोडरमा-बरकाकाना (03372) समेत कई ट्रेनें शामिल है. वहीं रिशेडयूल ट्रेनों की लिस्ट 14 ट्रेनें शामिल हैं. इसमें कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद (04133), श्रीगंगानगर-दिल्ली (12482), तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिकंदराबाद (17229) समेत कुल 14 ट्रेनों को शामिल किया गया है. डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट में अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल (04652), हावड़ा-जबलपुर (11447) समेत कुल 21 ट्रेनें शामिल है.

रद्द ट्रेनें की लिस्ट को चेक करने का तरीका

  1. इसके लिए सबसे पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) और आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/
  2. आगे आपको राइट साइड पर Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  3. आगे आपको कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रिशेडयूल और डायवर्ट की अलग-अलग लिस्ट दिख जाएगी.
  4. ट्रेनों पर पड़ी कुहरे की मार, तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बंद
यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...